ePaper

PHOTOS: भागलपुर के गंगा घाटों पर छठ की तस्वीर देखें, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न

Updated at : 31 Oct 2022 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर के गंगा घाटों पर छठ की तस्वीर देखें, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न

Chhath Puja 2022: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज सोमवार को समापन हो गया. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिनों तक चलने वाले यह महापर्व संपन्न हुआ .व्रतियों ने पारण के साथ इसका समापन किया. इस दौरान भागलपुर के छठ घाटों पर भी भीड़ उमड़ी रही.

विज्ञापन
undefined

छठ महापर्व को लेकर भागलपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. सोमवार को उगते सुर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु अहले सुबह घाट किनारे पहुंचे.

undefined

कोरोनाकाल के बाद छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह दिखा. सोमवार सुबह सूप व डाला लेकर श्रद्धालु भागलपुर के गंगा किनारे पहुंचे.

undefined

रविवार को संध्याकालीन अर्घ्य देने के बाद सोमवार को शहर के तालाबों और गंगा नदी के अनेकों घाटों पर व्रति पहुंचे. अर्घ्य देने के लिए भी लोगों का हुजूम पहुंचा.

undefined

भागलपुर के गंगा घाट पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी. लोग समय से पहले ही घाटों पर पहुंचे और अपना स्थान लिया. घाट पर विशेष तौर पर प्रशासन ने तैयारी की थी.

undefined

उदीयमान सूर्य को सोमवार को अर्घ्य दिया गया. दूध व जल से अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन किया गया.

undefined

छठ घाटों पर प्रशासन ने तैयारी की थी. गंगा में बैरिकेडिंग भी की गयी थी ताकि श्रद्धालु दलदल या खतरे वाले एरिया में नहीं प्रवेश करे.

undefined

भागलपुर में गंगा घाट पर श्रद्धालु जुटे. व्रतियों ने नदी में उतरकर सूर्यदेव के उगने का इंतजार किया. सूर्य की लालिमा दिखते ही अर्घ्य शुरू कर दिया गया.

undefined

भागलपुर के घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. सुरक्षाकर्मी गंगा घाट पर लगातार कड़ी निगरानी रखे हुुए थे. वहीं श्रद्धालु सुरक्षाकर्मियों को भी प्रसाद देते दिखे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन