गूंजी किलकारी, अब चार साल बाद गूंजेगा 'हैप्पी बर्थडे'

बर्थडे यानी जन्मदिन किसी भी इंसान के लिए खास मायने रखता है. लेकिन, 29 फरवरी को जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह और भी रोमांचित करने वाला होता है. क्योंकि चार साल के बेसब्री से इंतजार के बाद उन्हें बर्थडे सेलीब्रेशन का मौका मिलता है.
बेतिया : बर्थडे यानी जन्मदिन किसी भी इंसान के लिए खास मायने रखता है. लेकिन, 29 फरवरी को जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह और भी रोमांचित करने वाला होता है. क्योंकि चार साल के बेसब्री से इंतजार के बाद उन्हें बर्थडे सेलीब्रेशन का मौका मिलता है.
इस बार 29 फरवरी को मेडिकल कॉलेज यह अस्पताल में 31 नये मेहमानों का आगमन हुआ है. इनके घर अभी किलकारी गूंजी हैं, लेकिन ‘हैप्पी बर्थडे’ की गूंज अब साल 2024 के फरवरी में ही सुनाई देगी. खास यह रहा कि बच्चों के जन्म पर बधाइयों को भी दौर शुरू रहा. रिश्तेदार भी शुभकामना देने में जुट गये.
लेकिन, इस बीच जब यह याद आया कि आज तो 29 फरवरी है, जो कि अब चार साल बाद आयेगा. ऐसे में दंपतियों संग परिवार की खुशियां भी कई गुनी बढ़ गयीं. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे से 29 फरवरी की शाम तक कुल 31 महिलाओं का प्रसव के बाद शिशु का जन्म हुआ.
इसके अलावे शहर के अन्य मैटर्निटी अस्पतालों, नर्सिंग होम में भी इस खास दिन कई शिशुओं का जन्म हुआ. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अमिताभ चौधरी बताते हैं कि यूं तो हर दिन खास हैं, लेकिन बेसब्री से इंतजार के बाद आने वाले 29 फरवरी की बात ही अलग है.
सात फेरे में बंधे, अब 2024 में सालगिरह :अमूमन अपनी शादी की सालगिरह भूल जाने के चलते पत्नी की नाराजगी सहने वाले पतियों के लिए भी 29 फरवरी का यह दिन खास रहा. इस दिन शहर में शादियों की धूम रही है. कई जोड़ों ने सात
फेरे लिये. हालांकि चार बाद उन्हें अब अपना सालगिरह मनाने का मौका मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




