नरकटियागंज रूट पर 26 और 28 से चलेंगी वीकली स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Apr 2026 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Narkatiaganj route Weekly special trains run

नरकटियागंज स्टेशन की तस्वीर

Bihar Train News: ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे की ओर से फैसला लिया गया है. नरकटियागंज रूट पर 26 और 28 अप्रैल से वीकली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. यह ट्रेनें 20 कोचों वाली होंगी. साथ ही इससे लोगों को दिल्ली तक सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इस व्यवस्था में पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से होकर चलने वाली ट्रेनों को खास महत्व दिया गया है, जिससे इस रूट के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

इन ट्रेनों को चलाने का लिया गया फैसला

  • (गाड़ी संख्या 05575) सहरसा-आनंद विहार स्पेशल: यह ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को सहरसा से रात 20.00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सुपौल, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल होते हुए 03.40 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और गुरुवार को 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. इस ट्रेन में एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जेनरल क्लास के टोटल 20 कोच लगाए जाएंगे.

  • (गाड़ी संख्या 05579) पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल: यह ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी. यह ट्रेन सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते 03.40 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर रविवार और मंगलवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और सहरसा होते हुए 13.45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में भी एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जेनरल क्लास के टोटल 20 कोच उपलब्ध रहेंगे.

Also Read: भागलपुर में आधी रात को बीच रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किस पर जताई आशंका?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन