Bihar News: खटाल में लगी भीषण आग से लाखों की संपत्ति जलकर खाक, मकान मालिक झुलसे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 May 2025 11:09 AM

विज्ञापन

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है जहां के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोलचौक में भीषण आग ने तबाही मचा दी. दरअसल, एक गाय के खटाल व मोटर गैरेज में देर रात आग लग गई. जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. तो वहीं, आग बुझाने के प्रयास में जुटे मकान मालिक भी झुलस गए.

विज्ञापन

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले है जहां बुधवार की रात वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोलचौक में भीषण आग ने तबाही मचा दी. दरअसल, एक गाय के खटाल व मोटर गैरेज में बुधवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार, गाय का खटाल गोलचौक निवासी संजीव सिंह की है. उस खटाल में बेड रूम सहित गाड़ी रखने का गैरेज और गाय के खाने के लिए भूसा भी रखा था.

लाखों की संपत्ति जलकर खाक

इधर, इस घटना में एक ई रिक्शा, मोटरसाइकिल, साइकिल, तीन पलंग, चार चौकी, टेबल, कुर्सी, गाय के खाने का भूसा, ब्रान सहित अनाज और बक्सा भी जल कर खाक हो गया. वहीं, आग बुझाने के प्रयास में खटाल मालिक संजीव बुरी तरह से झुलस गए. घटना की सूचना पर आपात सेवा 112 की टीम पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पूरी तत्परता से अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पाने की कोशिश करते देखा गया.

6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

इस घटना जानकारी देते हुए दिलीप कुमार ने बताया कि, थाने की अग्निशमन गाड़ी और वन विभाग की अग्निशमन गाड़ी की लगातार मदद से लगभग 6 घंटे की कठिन परिश्रम से आग पर काबू पाया गया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखे सभी समान जल कर खाक हो गए .वहीं, मकान मालिक संजीव भी बुरी तरह से आग से झुलस गए. जिनका अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. 

जख्मी के परिजन ने क्या बताया ?

वहीं, जख्मी संजीव की बेटी मधुमति ने बताया कि, इस अगलगी में लगभग 6 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि, कठिन परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया गया है.आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं लग सका है. गनीमत रही कि, घटना के समय हवा नहीं चल रही थी, अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी.

पश्चिम चंपारण से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Also Read: बिहार के समस्तीपुर में जिंदा जले पति और पत्नी, आधी रात को आग ने घर को पूरी तरह खाक कियाhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/samastipur/wife-husband-died-in-fire-in-samastipur-bihar-news

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन