पंचतत्व में विलीन हुए बैद्यनाथ महतो

Updated:
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए बैद्यनाथ महतो

जदयू के वरिष्ठ नेता और वाल्मीकिनगर के सांसद व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो का शनिवार की शाम राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन

नौतन/जगदीशपुर(पचं) : जदयू के वरिष्ठ नेता और वाल्मीकिनगर के सांसद व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो का शनिवार की शाम राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया. नौतन के पकड़िया पंचायत के बहोरनपुर में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र रामाकांत प्रसाद ने उन्हें मुखाग्नि दी.

इसके पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने मातमी धून बजायी और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी.

मौके पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री श्रवण कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी के अलावे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल, डीएम कुंदन कुमार, एसपी विवेक कुमार, डीडीसी रविंद्र नाथ प्रसाद, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद भी मौजूद थे.

इधर उनका पार्थिव शरीर आने से पहले उनके निधन की देर रात खबर मिलने के बाद से हीं पैतृक गांव बहोरनपुर में उनके शुभचिंतंको का आना आरंभ हो गया था. जैसे ही जानकारी हुई कि उनका पार्थिव शरीर पटना से सड़क मार्ग से बहोरनपुर पहुंच रहा है. लोगों का तांता बढ़ने लगा. सांसद को अंतिम विदाई देने के लिए पक्ष विपक्ष के कई नेता बहोरनपुर में मौजूद रहे. शोकाकुल लोग अंतिम दर्शन करने के लिए खड़े रहे. सभी अपने प्रिय नेता का एक झलक पाने को उत्सुक थे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन