दहेज में बाइक के लिए पत्नी की जला कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

शिकारपुर के खरकटवा मुरली गांव की घटना बेतिया : दहेज लोभियों ने फिर एक विवाहिता को एक अदद मोटरसाइकिल की मांग पूरा नहीं होने पर उसे जलाकर मार डाला है. यह घटना शिकारपुर थाना के खरकटवा मूरली गांव की है. जानकारी के अनुसार इस गांव में विवाहिता 20 वर्षीय ज्योति देवी पति रामा यादव को […]
विज्ञापन
शिकारपुर के खरकटवा मुरली गांव की घटना
बेतिया : दहेज लोभियों ने फिर एक विवाहिता को एक अदद मोटरसाइकिल की मांग पूरा नहीं होने पर उसे जलाकर मार डाला है. यह घटना शिकारपुर थाना के खरकटवा मूरली गांव की है.
जानकारी के अनुसार इस गांव में विवाहिता 20 वर्षीय ज्योति देवी पति रामा यादव को उसके ससुराल वालों ने उसके बदन पर मिट्टी तेल
छिड़कर जला दिया और घर छोड़ कर फरार हो गये. इस गांव के शेष परिजन उसे जली हुई हालत में बेतिया के एमजेके अस्पताल में भरती कराया. जहां बर्न वार्ड में इलाज के दौरान गंभीर रूप से जल चुकी ज्योति देवी की मौत हो गयी.
बेतिया नगर पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. मृतका के भाई शिकारपुर थाना के ही डूमरिया इस्टेट गांव निवासी कृष्णा यादव ने अपने बहनोई रामा यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुलिस को दिये बयान में उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है. मृतका के भाई का कहना है कि दहेज में बाइक नहीं देने पर उसके बहनोई ने गुरुवार को बहन के शरीर पर तेल छिड़कर जला दिया और भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




