एकतरफा प्यार में सड़क छाप आशिक ने छात्र से की छेड़खानी

बेतियाः स्कूली छात्र से एकतरफा प्यार के चक्कर में पड़ कर एक युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना हाथ काट कर तमाशा खड़ा कर दिया. घटना नगर के केदार पांडेय गल्र्स हाइस्कूल के समीप बुधवार को घटी. युवक को पकड़ने के लिए स्थानीय लोग दौड़े तो वह साइकिल लेकर फरार हो गया. जानकारी के […]
बेतियाः स्कूली छात्र से एकतरफा प्यार के चक्कर में पड़ कर एक युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना हाथ काट कर तमाशा खड़ा कर दिया. घटना नगर के केदार पांडेय गल्र्स हाइस्कूल के समीप बुधवार को घटी. युवक को पकड़ने के लिए स्थानीय लोग दौड़े तो वह साइकिल लेकर फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार स्कूल के नवम वर्ग की एक छात्र जैसे ही अपने सहेलियों के साथ साइकिल से स्कूल पहुंची. उसका पीछा कर रहा युवक अरशद भी पहुंच गया. छात्र के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी. जब उसने विरोध किया तो वह धमकी देते हुए अपना हाथ ब्लेड से काट लिया. घटना से डरी-सहमी पीड़ित छात्र ने इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिकायत की.
उसने बताया है कि मंशा टोला का शेख हफीज का पुत्र अरशद अली अक्सर स्कूल आने के क्रम में उसके साथ छेड़खानी करता है. इसकी शिकायत उसके परिजनों व पुलिस से भी की जा चुकी है. उसके बाद भी वह नहीं मान रहा है. इससे उसका स्कूल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है. प्रधानाध्यापक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन इसकी सूचना नगर थाना को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










