बेतिया कोर्ट परिसर, बबलू दूबे हत्याकांड मामले में दो शूटर गिरफ्तार

Published at :15 May 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
बेतिया कोर्ट परिसर, बबलू दूबे हत्याकांड मामले में दो शूटर गिरफ्तार

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया सिविल कोर्ट परिसर में उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया सिविल कोर्ट परिसर में उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है.

मामले में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने मीडिया को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से एक अपराधी बेतिया का जबकि दूसरा पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का रहने वाला है. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शूटरों के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया. पुलिस के मुताबिक पकड़े गये दोनों शूटर अपराधी हैं और उनका पिछला रिकार्ड भी काफी खतरनाक रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन