650 जिलों में खुलेंगे पोस्ट पेमेंट बैंक : मंत्री

बेतिया : संचार सह रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस साल सितंबर तक देश के 650 जिलों में पोस्ट पेमेंट बैंक खोले जायेंगे. इनमें बेतिया भी शामिल है. यह बैंक छोटे लेन-देन व रुपये के ट्रांसफर के लिए होगा. इसपर तेजी से कार्य चल रहा है. रांची व रायपुर में पोस्ट पेमेंट […]
बेतिया : संचार सह रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस साल सितंबर तक देश के 650 जिलों में पोस्ट पेमेंट बैंक खोले जायेंगे. इनमें बेतिया भी शामिल है. यह बैंक छोटे लेन-देन व रुपये के ट्रांसफर के लिए होगा. इसपर तेजी से कार्य चल रहा है. रांची व रायपुर में पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत कर दी गयी है. अब 650 और जिलों में खोलने की तैयारी है.
ताकि छोटे लेन-देन के लिए लोगों को असुविधा न हो. सिन्हा शनिवार को बेतिया में रेलवे, डाक व दूरसंचार की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बेतिया स्टेशन परिसर में छावनी आरओबी, रेल विद्युतीकरण समेत चार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया. दो योजनाओं का लोकार्पण किया. वहीं डाक विभाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र व बेतिया, मोतिहारी के पांच प्रखंडों में एनओएफ सेवा का भी शुभारंभ किया. दोनों स्थलों पर समारोह में उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसमें गावों को हाइस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है. दिसंबर 2018 तक देश के सभी ढ़ाई लाख गांव हाइस्पीड इंटरनेट से जुड़ जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




