सैलून में घुस कर तोड़-फोड़ लूटपाट, एफआइआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : नौतन बाजार में स्थित एक सैलून में घुस कर ग्राहक व उसके सहयोगियों ने तोड़-फोड़ व लूटपाट की. बाल कटाने व मसाज को लेकर सैलून संचालक व ग्राहक से विवाद को हो गया. सैलून संचालक आजाद मियां ने नौतन थाने में दर्ज प्राथमिकी में इस्लामपुर के मोहताब आलम, जावेद आलम, मुखदेव बैठा, जहांगीर […]
विज्ञापन
बेतिया : नौतन बाजार में स्थित एक सैलून में घुस कर ग्राहक व उसके सहयोगियों ने तोड़-फोड़ व लूटपाट की. बाल कटाने व मसाज को लेकर सैलून संचालक व ग्राहक से विवाद को हो गया.
सैलून संचालक आजाद मियां ने नौतन थाने में दर्ज प्राथमिकी में इस्लामपुर के मोहताब आलम, जावेद आलम, मुखदेव बैठा, जहांगीर मियां को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में आजाद ने बताया है कि मोहताब उनकी दुकान में बाल कटाने व मसास कराने के लिए आया था. तीन घंटे के बाद सभी आरोपी आये व सैलून में घुसकर तोड़-फोड़ किया व गला से 740 रुपये निकाल कर फरार हो गये. नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










