झुलसी बच्ची के इलाज को ले जीएमसीएच में हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : झुलसी बच्ची के इलाज को लेकर सोमवार की देर रात एमजेके सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों व मौके पर मौजूद डॉक्टर व स्टॉफ के बीच कहासुनी व हंगामा का मामला प्रकाश में आया है. हॉस्पिटल सूत्रों की माने तो मामले को लेकर जहां एक पक्ष के कतिपय लोगों द्वारा नारेबाजी व हंगामा किया गया, […]
विज्ञापन
बेतिया : झुलसी बच्ची के इलाज को लेकर सोमवार की देर रात एमजेके सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों व मौके पर मौजूद डॉक्टर व स्टॉफ के बीच कहासुनी व हंगामा का मामला प्रकाश में आया है. हॉस्पिटल सूत्रों की माने तो मामले को लेकर जहां एक पक्ष के कतिपय लोगों द्वारा नारेबाजी व हंगामा किया गया, वहीं दूसरे पक्ष के बुलावे पर पहुंचे तत्वों ने हॉकी स्टिक लहराये. इसको लेकर हॉस्पिटल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.
अस्पताल सूत्रों की माने तो सोमवार की देर रात अस्पताल में एक झुलसी बच्ची को इलाज के लिए लेकर आया गया. जहां किसी बात को लेकर डॉक्टर व बच्ची के परिजनों में पहले कहासुनी हो गयी. थोड़ी देर बाद हंगामा होनेलगा. इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. दोनों पक्ष आमने-सामने दिखे. हालांकि थोड़ी देर बाद बच्ची को लेकर परिजन कहींऔर इलाज के लिए चले गये. लेकिन, इसके बाद हॉस्पटिल परिसर में हॉकी स्टिक लहराने की घटना की बात सामने आयी. हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है. सूत्रों की माने तो रात में पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस के वरीय पदाधिकारी के भी अस्पताल जाने की बात सामने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










