छावनी आरओबी समेत कई परियोजना होंगी शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2017 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारबाग व रमगढ़वा में रैक प्वांइट की होगी शुरुआत खुशखबरी बेतिया : चंपारण के लिए 13 मई कई सौगातें लेकर आ रहा है. इस दिन बहुचर्चित छावनी ओवरब्रिज के शिलान्यास के संग ही कुमारबाग व पूर्वी चंपारण में रमगढ़वा में रैक प्वाइंट की भी शुरुआत होगी. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के आदापुर रेलवे स्टेशन […]
विज्ञापन
कुमारबाग व रमगढ़वा में रैक प्वांइट की होगी शुरुआत
खुशखबरी
बेतिया : चंपारण के लिए 13 मई कई सौगातें लेकर आ रहा है. इस दिन बहुचर्चित छावनी ओवरब्रिज के शिलान्यास के संग ही कुमारबाग व पूर्वी चंपारण में रमगढ़वा में रैक प्वाइंट की भी शुरुआत होगी. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के आदापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ब्रिज का भी उद्घाटन किया जायेगा.
इसके लिए रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा बेतिया आ रहे हैं. 13 मई को आयोजित शिलान्यास समारोह में वह इन परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे. रेल राज्य मंत्री के कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम स्थल के लिए स्टेशन परिसर चुना गया है. जहां मंच बनाने की तैयारी चल रही है.
छावनी में स्वीकृत रोड ओवरब्रिज का शिलान्यास जहां श्री सिन्हा खुद अपने हाथ से करेंगे. वहीं कुमारबाग व रमगढ़वा रैक प्वाइंट तथा आदापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ब्रिज का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल से रिमोट के जरिए किया जायेगा. इसके अलावे रेल राज्य मंत्री कई और परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं.
इसको लेकर रेलवे की ओर से सभी स्थलों पर पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे हैं. इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद और विधायक समेत रेलवे के महाप्रबंधक समेत अन्य कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि शहर के छावनी में आरओबी की मांग कई वर्षों से यहां के लोगों द्वारा की जा रही थी. इसको लेकर कई बार सड़कों पर आंदोलन भी हुए.
भूख हड़ताल, अनशन व अन्य कार्यक्रमों के द्वारा छावनी में आरओबी की मांग की जा रही थी. अब शिलान्यास का कार्यक्रम तय होने के बाद लोगों में खुशी है. इसके साथ ही बानूछापर में स्थित रैक प्वाइंट के कुमारबाग स्थानान्तरित करने को लेकर भी मांग हो रही थी. रैक प्वाइंट होने से बानूछापर के लोग खासा परेशान थे, अब कुमारबाग में रैंक प्वाइंट के शुरूआत होने से उनकी भी परेशानी दूर हो सकेगी.
बानूछापर की समस्या होगी दूर
बेतिया रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट को लेकर काफी दिनों से गतिरोध चल रहा था. बानूछापर के लोग रैक प्वाइंट के हटाने को लेकर वर्षों से मांग कर रहे थे. अब उनकी मांग पूरी हो रही है. 13 मई को कुमारबाग में रैक प्वाइंट की शुरुआत की जा रही है.
खास बातें
13 मई को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे योजनाअों का शिलान्यास व उद्घाटन
आदापुर में फुट ब्रिज का होगा उद्घाटन, स्टेशन परिसर में बनेगा मंच
रिमोट से होगा कुमारबाग व रमगढ़वा में रैक प्वाइंट व आदापुर में फुट ब्रिज का उद्घाटन
13 मई को रेल राज्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है. वह बेतिया में छावनी आरओबी, कुमारबाग व रमगढ़वा में रैक प्वाइंट व आदापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ब्रिज का शिलान्यास करेंगे. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. जो भी निर्देश मिल रहे हैं, उनका अनुपालन किया जा रहा है.
विनय कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक बेतिया
पासपोर्ट सेवा केंद्र की भी हो सकती है शुरुआत
13 मई उक्त रेल परियोजनाओं के शिलान्यास के संग ही बेतिया में पासपोर्ट सेवा केंद्र की भी शुरूआत हो सकती है. यह केंद्र स्थानीय प्रधान डाकघर से संचालित करने का प्रस्ताव है. इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, डाकघर में इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. यदि ऐसा होता है तो अब पासपोर्ट के लिए लोगों को अब पटना नहीं जाना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




