बाइक सवार बदमाशों ने लूटे तीस हजार

Published at :06 May 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने लूटे तीस हजार

बैंक से पैसा निकाल शादी की खरीदारी करने जा रहा था पिता-पुत्र बाइक से गिरा कर दिया घटना को अंजाम दो की संख्या में पल्सर पर सवार थे अपराधी मधुबनी जिले के रहनेवाला है पीड़ित कमतौल : डीकेबीएम एसएच 75 पथ पर शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे बाइक सवार अपराधियों द्वारा बाइक सवार […]

विज्ञापन

बैंक से पैसा निकाल शादी की खरीदारी करने जा रहा था पिता-पुत्र

बाइक से गिरा कर दिया घटना को अंजाम
दो की संख्या में पल्सर पर सवार थे अपराधी
मधुबनी जिले के रहनेवाला है पीड़ित
कमतौल : डीकेबीएम एसएच 75 पथ पर शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे बाइक सवार अपराधियों द्वारा बाइक सवार पिता-पुत्र से तीस हजार रुपये छीन कर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना स्थानीय बाजार के समीप शर्मा इंजीनियरिंग और चूड़ा मिल के बीच घटित होने की बात बतायी गयी है. इस संबंध में मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंगरा निवासी महेंद्र सहनी ने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की बात कही है.
शादी की खरीदारी करने जा रहे थे पिता-पुत्र : जख्मी अरुण कुमार सहनी ने बताया कि 17 मई को बहन की शादी होने वाली है. शादी के लिए तैयारी शुरू है. इसी सिलसिले में खरीदारी करनी थी. इसके लिए स्थानीय एसबीआई से पैसे की निकासी की थी. अब कैसे होगी शादी की खरीदारी, इसी सोच में हूं. घटना की सूचना देने वापस बैंक गया, वहां जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई. थक हार कर प्रशासन के पास गुहार लगाने आया हूं.
नहीं छीन सका, तो बाइक में मारी ठोकर : घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे कमतौल एसबीआई पहुंचा. पैसे की निकासी कर झोला में रख बाहर निकला. बॉक्सर बाइक पिता चला रहे थे और पुत्र झोला बीच में रख पीछे बैठा था. बाजार से निकलने के बाद मुख्य सड़क पर एक पल्सर पर सवार अपराधियों ने बीच से झोला छीनने का प्रयास किया. पहले प्रयास में झोला छीनने में नाकाम रहने पर पीछे बैठा बाइक सवार ने दूसरे प्रयास में पैर से बाइक में धक्का मारा. इससे दोनों पिता-पुत्र बाइक सहित बीच सड़क पर गिर कर जख्मी हो गये. झोला हाथ से छूटते ही अपराधी ने झपट कर झोला उठा लिया और दरभंगा की ओर भाग निकले. शोर मचाने के बावजूद कोई बचाने नहीं आया.
क्षेत्र में दहशत : दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों द्वारा बाइक सवार पिता-पुत्र से झोला सहित तीस हजार रूपये छीन लेने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं बैंक में आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे को लेकर चर्चा कुछ ज्यादा ही हो रही थी. लोग कह रहे थे कि सीसीटीवी कैमरा ठीक रहता तो अपराधी की पहचान हो सकती थी, और नहीं तो कुछ सुराग पुलिस को मिल सकता था. जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार झा पीड़ित व्यक्ति को साथ लेकर
स्थानीय बैंक शाखा पहुंचे थे, जहां शाखा प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, परंतु शाखा प्रबंधक द्वारा एक सप्ताह से कैमरा खराब होने की बात बतायी गयी. कैमरा खराब होने से कुछ सुराग मिलना असम्भव हो गया.
आपसी विवाद में दो महिला समेत तीन जख्मी : जाले ़ मस्सा गांव में हुए आपसी विवाद में एक ही परिवार की दो महिला एवं एक पुरुष जख्मी हो गये. इसमें इस्लाम की पत्नी इश्कूलन खातून (65), उसका पुत्र अब्दुल कलाम (45) व कलाम की पत्नी जैमूल खातून (40) जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती करवाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन