गंदे शहरों में बगहा टॉप थ्री

Published at :05 May 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
गंदे शहरों में बगहा टॉप थ्री

स्वच्छता सर्वेक्षण. सफाई में 463वें से 270 रैंक पर बेतिया पिछले साल 476 शहरों में हुए सर्वे में 463वें नंबर था बेतिया शहर, बगहा 453 नंबर पर था शामिल इस साल 434 शहरों में हुए सर्वे में बेतिया शहर की रैकिंग में सुधार, बगहा की जस की तस बेतिया : एक तरफ जहां चंपारण सत्याग्रह […]

विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण. सफाई में 463वें से 270 रैंक पर बेतिया

पिछले साल 476 शहरों में हुए सर्वे में 463वें नंबर था बेतिया शहर, बगहा 453 नंबर पर था शामिल
इस साल 434 शहरों में हुए सर्वे में बेतिया शहर की रैकिंग में सुधार, बगहा की जस की तस
बेतिया : एक तरफ जहां चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मनाकर पूरे देश में गांधी के विचारों को अपनाने के संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है. इस आयोजन के जरिए गांधी के विचार खासकर नशाबंदी, स्वच्छता व गांधीवादी सिद्धांतों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर एक बार फिर चंपारण का शहर बगहा गंदगी के मामले में देशभर के करीब 500 शहरों में टॉप थ्री पर आया है. वहीं बेतिया सफाई के मामले में 270वीं रैंक पर आया है.
जानकारी के अनुसार, इस साल 2017 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर के 434 शहर शामिल हुए. जिसमें बगहा शहर का रैंक 432वें नंबर पर है. बेतिया को 270 रैंक मिला है. वहीं पिछले साल 2016 में देशभर के 476 शहरों में हुए सर्वेक्षण में बेतिया जहां 463वें नंबर पर था, वहीं बगहा को 453वां रैंक मिला था. साल भर की अवधि में बेतिया शहर ने सफाई के मामले में काफी सुधार किया.
डोर टू डोर कचरा उठाव, कूड़ेदान, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन आदि के बूते बेतिया शहर ने 463वें स्थान से खुद को 270वें स्थान पर लाया. जबकि बगहा शहर की स्थिति जस की तस है. पिछले साल जहां बगहा गंदगी के मामले में टॉप 24 में था, इस साल उसकी स्थिति और खराब हो गयी है. बगहा गंदगी के मामले में टॉप थ्री में आया है. बता दें कि पिछले फरवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बेतिया आकर यहां शहर में साफ-सफाई का जायजा ली थी. इसमें शहर में साफ-सफाई के संग-संग यहां के लोगों से फीडबैक, स्वच्छता एप के इस्तेमाल समेत आदि बिन्दुओं को शामिल किया गया. गुरुवार को इसकी सूची केंद्रीय शहरी मंत्रालय की ओर से जारी की गयी.
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर प्रभात खबर की ओर से बेतिया शहर में मुहिम चलायी गयी थी. इसमें स्वच्छता एप डाउलोड करने और प्रतिक्रिया देने के बारे में विस्तार से बताया गया था. साथ ही लगातार खबरें प्रकाशित कर साफ-सफाई व कूड़ेदान के इस्तेमाल के बारे में भी शहरवासियों को जागरूक किया गया. इसका असर यह रहा कि शहरवासियों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. असर रहा कि बेतिया शहर सफाई के मामले में बगहा 463वें रैंक से 270वें रैंक पर आ गया.
देश के दस गंदे शहर
1. गोंडा, उत्तर प्रदेश
2. भुसावल, महाराष्ट्र
3. बगहा, बिहार
4. हरदोई, उत्तर प्रदेश
5. कटिहार, बिहार
6. बहराइच, उत्तर प्रदेश
7. मुक्तसर, पंजाब
8. अबोहर, पंजाब
9. शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
10. खुर्जा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन