खाना खाने के बाद एक ही परिवार के छह बीमार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : घर में खाना खाने के बाद एक परिवार के छह सदस्य बीमार हो गये और आराम करने की जगह अस्पताल पहुंच गये. यह घटना बुधवार की रात नौतन थाना के इस्लामपुर गांव की है. खाने के बाद गले में चुनचुनाहट और बढ़ती बेचैनी को लेकर पड़ोसियों ने सभी परिवार के सदस्यों को एमजेके […]
विज्ञापन
बेतिया : घर में खाना खाने के बाद एक परिवार के छह सदस्य बीमार हो गये और आराम करने की जगह अस्पताल पहुंच गये. यह घटना बुधवार की रात नौतन थाना के इस्लामपुर गांव की है. खाने के बाद गले में चुनचुनाहट और बढ़ती बेचैनी को लेकर पड़ोसियों ने सभी परिवार के सदस्यों को एमजेके अस्पताल बेतिया पहुंचाया. जहां दाखिल कराये जाने के बाद चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. डॉक्टरों ने बताया कि सभी परिवार के सदस्य खतरे से बाहर हैं. जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के निवासी इस्लाम मियां, रहमान मियां, सलमान आलम, अरमान आलम, जमीला खातून, रूकसाना खातून ने चिकित्सकों को बताया कि वे रात में चिकन और पुलाव खाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










