जिस देश में रहो उस देश से मुहब्बत करो

Published at :05 May 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
जिस देश में रहो उस देश से मुहब्बत करो

सरिसवा : हाजी इस्लाम चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे नवी ने कहा है कि जिस देश में रहो उस देश से मुहब्बत करो. वे मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में आयोजित मदरसा इस्लामिया रहमतुलुम में बुधवार की रात को आयोजित जलसा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देता है. आज […]

विज्ञापन

सरिसवा : हाजी इस्लाम चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे नवी ने कहा है कि जिस देश में रहो उस देश से मुहब्बत करो. वे मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में आयोजित मदरसा इस्लामिया रहमतुलुम में बुधवार की रात को आयोजित जलसा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देता है. आज मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है.

आंतकवाद कोई धर्म नहीं होता. जब इस्लाम ज्यादा पानी बहाने की इजाजत नहीं देता तो फिर खून बहाने की इजाजत कैसे देगा. इस जलसे में इलाके के हजारों लोगों ने शिरकत किया. जलसा की अध्यक्षता शेख मुस्ताक आलम ने की. इस दौरान नमाज, जकात समेत दिनी तालिम समेत अन्य बातों पर भी चर्चा हुई. जलसा को मैलाना सदरे आलम, लखनऊ से आये अबुल हसनत नदवी, अबदुर रहीम भोजपुरी, कफिल महमद, नकवी, कारी खुर्शीद आलम आदि ने संबोधित करते हुए आम-अवाम को शांति का पैगाम दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन