नया बाजार में कार सवार महिला से दो लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : दिन-दहाड़े शहर के नया बाजार बुलाकी सिंह चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार महिला से दो लाख रुपये लूट लिये. लूटकांड को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. घटना की बावत बताया जाता है कि सरिसिया ओपी थाना के बढ़हरवा निवासी सेवानिवृत शिक्षक जयनारायण ठाकुर की […]
विज्ञापन
बेतिया : दिन-दहाड़े शहर के नया बाजार बुलाकी सिंह चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार महिला से दो लाख रुपये लूट लिये. लूटकांड को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये.
घटना की बावत बताया जाता है कि सरिसिया ओपी थाना के बढ़हरवा निवासी सेवानिवृत शिक्षक जयनारायण ठाकुर की पत्नी उर्मिला देवी बैंक ऑफ इंडिया में गांव के भतीजे के साथ कार से आयी हुई थी. बैंक से उर्मिला देवी ने दो लाख रुपये की निकासी की.राशि निकासी करने के बाद वह कार से मीना बाजार होते हुए नया बाजार पहुंची थी. तभी पीछे से बाइक सवार दो लोग
आये व गाड़ी चला रहे पीड़िता के भतीजे से पहिया पंचर होने की बात कही. चालक गाड़ी से उतर कर देखा,तो पहिया पंचर था.
गाड़ी में गर्मी ज्यादा लगने के कारण उर्मिला देवी को एक परिचित की दुकान में बैठाने चालक चला गया. जब कुछ देर के बाद उर्मिला देवी गाड़ी में बैठने के लिए गयी,तो देखा कि पैसे से भारा पर्स गायब है. इस बावत उर्मिला देवी ने नगर थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
सरिसिया ओपी थाना के बढ़हरवा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की
पत्नी है पीड़िता
कार का पहिया पंक्चर होने की बात कह बाइक सवार दो अपराधियों
ने दिया लूट को अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




