बरात में गोली से घायल ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के रणधीर मैरेज हॉल में बरात में चली गोली से घायल हुए दुल्हन के भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घायल रामबाबू का बयान दारोगा अमरनाथ सिंह ने दर्ज की है. पुलिस को दिये बयान शहीद चौक निवासी विजय प्रसाद के पुत्र रामबाबू कुमार […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के रणधीर मैरेज हॉल में बरात में चली गोली से घायल हुए दुल्हन के भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घायल रामबाबू का बयान दारोगा अमरनाथ सिंह ने दर्ज की है. पुलिस को दिये बयान शहीद चौक निवासी विजय प्रसाद के पुत्र रामबाबू कुमार ने बताया है कि रणधीर मैरेज हॉल में 29 अप्रैल की रात उसकी चचेरी बहन का बरात आया हुआ था.
वह हॉल के गेट पर खड़ा था, तभी उसके पैर में चोट का एहसास हुआ. वह जमीन पर गिर गया. परिजन इलाज के लिए रामबाबू को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसके पैर में गोली लगने की बात चिकित्सकों ने बतायी व उसके पैर से गोली निकाली. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि रामबाबू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गोली अवैध या वैध हथियार से चली है. उसका तहकीकात शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मामले से परदा हटा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










