घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Published at :04 May 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

बेतिया : शहर के पद्मानगर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की समान चुरा ले गये. चोरी गये सामान में एलसीडी, लैपटाप व सोना का आभूषण सहित कई कीमती समान बताये गये हैं. चोरी की घटना की सूचना परितोष के मकान मालिक राजन कुमार श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन पर दी. इस बावत यूपी […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के पद्मानगर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की समान चुरा ले गये. चोरी गये सामान में एलसीडी, लैपटाप व सोना का आभूषण सहित कई कीमती समान बताये गये हैं. चोरी की घटना की सूचना परितोष के मकान मालिक राजन कुमार श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन पर दी.

इस बावत यूपी के गोरखपुर जिला के पिपराईच थाना के बनरही निवासी परितोषमणि त्रिपाठी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि परितोषमणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. जो वर्तमान पता पद्मानगर में राजन कुमार श्रीवास्तव के मकान में किरायदार के रूप में रहते हैं. जिस फ्लैट में परितोष रहते हैं. उस फ्लैट का ताला खुला देख मकान मालिक ने मोबाइल से परितोष को सूचना दी. वे घटना के समय लौरिया में थे.
मकान मालिक का सूचना मिलते हीं वे करीब 12.30 बजे दिन में बेतिया अपने फ्लैट पर आये,तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ था. जब वे अंदर गये,तो देखा कि कमरे में समान बिखरा पड़ा है. एलसीडी, लैपटाप, सोना का चेन, सोना का टॉपर्स सहित कई कीमती समान गायब था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन