अधेड़ की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मैनाटांड़ : नेपाल सीमावर्ती इनरवा थाना क्षेत्र के देवीगंज गोपाल गिरी के बागीचा में एक 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ ग्रामीण का शव पुलिस ने पेड़ से लटके हाल में मिला है. बुधवार की सुबह शौच को गये ग्रामीणों ने उक्त शव को देख शोर मचाया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. शव को […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ : नेपाल सीमावर्ती इनरवा थाना क्षेत्र के देवीगंज गोपाल गिरी के बागीचा में एक 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ ग्रामीण का शव पुलिस ने पेड़ से लटके हाल में मिला है. बुधवार की सुबह शौच को गये ग्रामीणों ने उक्त शव को देख शोर मचाया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ गयी.
सूचना पर पहुंची इनरवा पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस की ओर से आशंका जतायी जा रही है कि उक्त अधेड़ ग्रामीण की हत्या अन्यत्र गला दबाकर की गयी है और साक्ष्य मिटाने की नीयत से इसे आत्महत्या का मामला बनाने के लिए वाहन से यहां लाया गया है और पेड़ की काफी ऊंचाई पर मोटे रस्से से उक्त शव को लटकाया गया है. हालांकि उपस्थित भीड़ में से किसी ने मृतक की पहचान नहीं कर सकी. इस हत्या को लेकर तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है. इलाके में इस शव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.
अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चलेगा. पुलिस अज्ञात मृतक के शिनाख्त समेत अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
राजकुमार, थानाध्यक्ष, इनरवा
अन्यत्र हत्या कर मोटे रस्से से लटकाने की जतायी गयी आशंका
साक्ष्य मिटाने की नीयत से आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










