टेंपो व ट्रैक्टर की टक्कर में परिवार के चार जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज : नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य मार्ग के कुण्डिलपुर गांव के समीप मंगलवार की रात्रि टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी़ जिसमें एक ही परिवार के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये है़ं घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौनाहा थाना क्षेत्र के वनबैरिया गांव निवासी सलीम मियां अपने परिवार के साथ नरकटियागंज इलाज […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य मार्ग के कुण्डिलपुर गांव के समीप मंगलवार की रात्रि टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी़ जिसमें एक ही परिवार के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये है़ं
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौनाहा थाना क्षेत्र के वनबैरिया गांव निवासी सलीम मियां अपने परिवार के साथ नरकटियागंज इलाज कराने के लिए रात्रि में करीब साढे ग्यारह बजे टेम्पू से आ रहे थे़ इसी बीच विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रेक्टर से टक्कर हो गयी़ इस दुर्घटना में टेम्पू सवार एक महिला समेत चार व्यक्ति घायल हो गयें है़
घायलों की पहचान वनबैरिया गांव निवासी सलीम मियां एवं इनकी पत्नी सैफुल खातुन, पुत्र मुमताज अंसारी व इमाम अंसारी के रूप हुआ है़ उक्त सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया है़ किचित्सक संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को बेतिया रेफर कर दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










