अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : जिले के विभिन्न जगहों पर हुई सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ सभी का इलाज एमजेके अस्पताल में जारी है़ जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसराइन गांव में पिकअप वैन की ठोकर से दो लोग जख्मी हो गये़ बरवत परसराइन निवासी मंटू पासवान और बबलू […]
विज्ञापन
बेतिया : जिले के विभिन्न जगहों पर हुई सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ सभी का इलाज एमजेके अस्पताल में जारी है़ जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसराइन गांव में पिकअप वैन की ठोकर से दो लोग जख्मी हो गये़ बरवत परसराइन निवासी मंटू पासवान और बबलू पासवान अपने दरवाजे के समीप खड़े थे. इसी दौरान सब्जी लदे पिकअप वैन ने ठोकर मार दी.
इससे दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने वाहन और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं दूसरी घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के परसा गांव में टेंपू की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए गौनाहा अस्पताल में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि परसा निवासी बबलू शेख और तौकिर खां दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेंपू चालक ने ठोकर मार फरार हो गया. इधर बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग के मेहंदिया बारी के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे एमजेके अस्पताल में भरती कराया है. बाइक सवार साठी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी मधुसूदन तिवारी का पुत्र किसी कार्य से बेतिया आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










