ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत

Published at :28 Apr 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत

बेतिया : मोतिहारी-बेतिया एनएच-28 बी के नानोसती चौक के समीप बाइक सवार व्यवसायी को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इस दौरान व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए आनन-फानन में एमजेके अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी मौत हो गयी. व्यवसायी की पहचान पूर्वी चंपारण […]

विज्ञापन

बेतिया : मोतिहारी-बेतिया एनएच-28 बी के नानोसती चौक के समीप बाइक सवार व्यवसायी को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इस दौरान व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए आनन-फानन में एमजेके अस्पताल पहुंचाया.

जहां उसकी मौत हो गयी.
व्यवसायी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाने के सुगांव निवासी राजेंद्र साह के 35 वर्षीय पुत्र राकेश प्रसाद के रूप में हुई है. नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. उधर मझौलिया पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर व बाइक को जब्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. व्यवसायी छपवा चौक पर साइकिल की दुकान चलाता था और दुकान का सामान लेने वह बाइक से बेतिया आ रहा था. बताते हैं कि इस क्रम में वह जैसे ही नानोसती पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे ठोकर मार दी और ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया.
परिजनों में मचा कोहराम : उधर इस घटना की सूचना पर छपवा के व्यवसायियों में जहां शोक की लहर फैल गयी वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. राकेश अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था. उसके मां-बाप के अलावा उसकी पत्नी भागमति देवी समेत पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना की सूचना से पूरा गांव गमगीन है.
पांच बच्चों के सिर से उठा बाप का साया : राकेश ने अपने पीछे मां-बाप और पत्नी के अलावा तीन बच्चियों और दो बच्चों को छोड़ गया है. उसके परिवार के लोगों के कारुणिक क्रंदन से पूरा गांव में चीत्कार मची है. ग्रामीणों का कहना है कि पांच बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया है. मां और उसकी विधवा पत्नी तो बार-बार बेहोश हो रही थी. उसकी मां का कहना कि अब बच्चियों की शादी कैसे होगी.
बैरिया : थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के बैरिया गांव निवासी विनायक यादव के 12 वर्षीय पुत्र लड्डू यादव की मौत सांप के काटने से हो गई. विनायक यादव ने बताया कि ट्यूशन पढ़ने के लिए वह किताब लेकर जाने की तैयारी में था. तभी किताब आलू की ठेक पर गिर गया. वह जब आलू के ठेक पर से किताब उठा रहा था. उसी समय आलू में छिपे सांप ने उसे काट लिया और काटने के तुरंत बाद उसकी मृत्यु हो गयी. लड्डू राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरगछिया में पांचवा वर्ग का छात्र था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन