पश्चिम चंपारण : यूपी ATS के हत्थे चढ़ा संदिग्ध, पूछताछ जारी

पश्चिमी चंपारण : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज में यूपी पुलिस के एटीएस की टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है. जानकारी के मुताबिक बेतिया के नरकटियागंज के साठी थाना के बेलवा गांव से एटीएस ने संदिग्ध को गिरफ्तार […]
पश्चिमी चंपारण : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज में यूपी पुलिस के एटीएस की टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है. जानकारी के मुताबिक बेतिया के नरकटियागंज के साठी थाना के बेलवा गांव से एटीएस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने गिरफ्तार व्यक्ति को साठी थाने में मीडिया से बचाकर रखा है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद एसपी मामले की जानकारी मीडिया को देंगे. संदिग्ध का नाम एहतेसामुल हक बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसपी विनय कुमार साठी गांव पहुंच चुके हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्ध के पास से एक टैबलेट भी बरामद किया गया है. चर्चा है कि वह पिछले कई महीनों से आइएसआइएस के संपर्क में था. जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने जालंधर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व मुंबई आदि जगहों पर भी छापेमारी की, जिसमें मिले निशानदेही पर यह कार्रवाई की गयी. फिलहाल पुलिस व गांववाले कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




