नित्यानंद नगर व चंद्रशेखर बने शिकारपुर के थानाध्यक्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस निरीक्षकों का किया तबादला विमलेन्दु व विनोद कुमार होंगे सहायक थानाध्यक्ष बेतिया : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने भारी संख्या में पुलिस निरीक्षकों तबादला कर किया है. मैनाटांड के पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान को नगर थाना व पुलिस केन्द्र में पदास्थापित इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद को शिकारपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया है. जबकि […]
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस निरीक्षकों का किया तबादला
विमलेन्दु व विनोद कुमार होंगे सहायक थानाध्यक्ष
बेतिया : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने भारी संख्या में पुलिस निरीक्षकों तबादला कर किया है. मैनाटांड के पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान को नगर थाना व पुलिस केन्द्र में पदास्थापित इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद को शिकारपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया है. जबकि तत्कालीन थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार व विनोद कुमार सिंह सहायक थानाध्यक्ष बनाये गये हैं. वहीं योगापट्टी अंचल के इंस्पेक्टर नवीन कुमार मिश्र को शिकारपुर का इंस्पेक्टर, पुलिस केन्द्र से सुशील कुमार यादव को योगापट्टी अंचल का इंस्पेक्टर,
बेतिया सदर से सीताराम साह को मैनाटांड अंचल, पुलिस केन्द्र में पदास्थापित उपेन्द्र कुमार को बेतिया सदर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. जबकि शिकारपुर अंचल में पदास्थापित इंस्पेक्टर सीताराम सिंह को पुलिस केन्द्र व पुलिस लाइन में पदास्थापित रमेशचन्द्र उपाध्याय को एसपी कार्यालय में ओएसडी के पद में तैनात किया गया है. एसपी ने सभी पदाधिकारियों को यथा संभव पदास्थापित जगहों पर योगदान करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










