27 को मुरलीभरहवा में होगा कार्यक्रम

Published at :17 Apr 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
27 को मुरलीभरहवा में होगा कार्यक्रम

बेतिया : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह को लेकर 27 अप्रैल को गौनाहा प्रखंड के मुरलीभरहवा गांव में भव्य कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. लिहाजा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. सोमवार या मंगलवार को डीएम लोकेश कुमार […]

विज्ञापन

बेतिया : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह को लेकर 27 अप्रैल को गौनाहा प्रखंड के मुरलीभरहवा गांव में भव्य कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. लिहाजा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. सोमवार या मंगलवार को डीएम लोकेश कुमार सिंह मौके पर जाकर स्थल देख सकते हैं.

इसके बाद कार्यक्रम को अंतिम रूपरेखा दी जायेगी. रविवार को डीएम के कक्ष में हुई चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह कोर कमेटी की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई.

डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि 22 को गांधी जी विशेष ट्रेन से बेतिया आयेंगे. इसके लिए शाम चार बजे का समय तय किया जा रहा है. इसके बाद उन्हें पैदल मार्ग से हजारीमल धर्मशाला ले जाया जायेगा. जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन 23 अप्रैल को गांधी सदर एसडीओ से मिलेंगे, और बैरिया के किसानों की ओर से लिखे गये पत्र को दिखायेंगे.
इसके बाद 24 अप्रैल को बस के द्वारा गांधी जी बैरिया, लौकरिया व शिवराजपुर जायेंगे. इसके लिए चार बस की व्यवस्था की जा रही है. बस बैरिया तक जायेगा. इसके बाद पदयात्रा कर लौकरिया हेरिटेज वॉक जायेगा. एसडीओ को लौकरिया भी जाने का कार्यक्रम हैं.
डीडीसी को इसकी जिम्मेवारी दी गयी है. डीएम ने कहा कि 27 अप्रैल को मुरलीभरहवा गांव में गांधी पहुंचेंगे. जहां के कार्यक्रम को भव्य करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर अभी केवल विचार बना है. अंतिम रूपरेखा वहां का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद लिया जायेगा. इसके लिए यदि किसान अपने खेत में जमीन देने को तैयार होंगे, तो अच्छा कार्यक्रम हो सकता है. अन्यथा की स्थिति में और विकल्प देखा जायेगा.
डीएम ने इस दौरान गांधी टोपी को तैयार करने, आमंत्रण पत्र में बदलाव आदि के निर्देश दिया. साथ ही कमेटी के सदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे. मौके पर डीडीसी राजेश मीणा, डीईओ विश्वनाथ साह, डीपीओ विमल ठाकुर, डीपीओ सरवर जहां, डीपीआरओ सुशी शर्मा, रविंद्र शर्मा, शिक्षक रविकांत झा, शंभूशरण शुक्ल, कृष्णमोहन, मेरी एडलीन, पत्रकार शशि कुमार मिश्र, कृष्णकांत मिश्रा, पवन कुमार सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे.
19 को जिलास्तर पर पुरस्कार वितरण: दस अप्रैल से स्कूल में हो रहे निबंध व भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. डीएम ने बताया कि इसके लिए 19 अप्रैल का दिन तय किया गया है. चयनित बच्चों को जिला स्तर पर पुरस्कार दिया जायेगा. इसकी तैयारी डीइओ करेंगे.
पंडित राजकुमार शुक्ल होंगे कार्यक्रम के ‘नायक’ : डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में चंपारण सत्याग्रह को लेकर आयोजित कार्यक्रम पंडित राजकुमार शुक्ल को लेकर केंद्रित होगा. सभी कार्यक्रमों में पंडित शुक्ल के योगदान, उनकी भूमिका आदि की छवि दिखेगी. इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन