मेले में युवती को छेड़ रहे शिक्षक की हुई धुनाई

Published at :31 Mar 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
मेले में युवती को छेड़ रहे शिक्षक की हुई धुनाई

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के बीरवा गांव में शिव महायज्ञ के दौरान आयोजित मेले में आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना मंजनू शिक्षक को महंगा पड़ा. आरोप है कि शिक्षक को छेड़छाड़ करते देख ग्रामीणों ने उनकी धुनाई कर दी. यह भी आरोप लगाया कि इसी मामले में वे जेल भी जा चुके हैं. […]

विज्ञापन

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के बीरवा गांव में शिव महायज्ञ के दौरान आयोजित मेले में आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना मंजनू शिक्षक को महंगा पड़ा. आरोप है कि शिक्षक को छेड़छाड़ करते देख ग्रामीणों ने उनकी धुनाई कर दी. यह भी आरोप लगाया कि इसी मामले में वे जेल भी जा चुके हैं. फिर भी सुधार नहीं हुआ.

आये दिन विद्यालय के छात्राओं से छेड़छाड़ करना उनकी आदत-सी बन गयी है. इस शिक्षक की हरकत से ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और विभाग की ओर से शीघ्र शिक्षक का तबादला नहीं किया गया तो महायज्ञ समापन के बाद विद्यालय में तालाबंदी की जायेगी. इधर आरोपों के बारे में बीरवा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक रामाश्रय राम ने दूरभाष पर बताया कि उनके साथ एक राजनीति के तहत मारपीट की गयी है. विद्यालय में लाखों की हेराफेरी की गयी है.
जिसे खोजने पर उनकी पिटाई कर बात को पलटा जा रहा है. वैसे इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ है. जिससे कि स्थिति स्पष्ट हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन