#BIHAR : खाने में गिरी छिपकली, दर्जन भर महिला सिपाही बीमार

बेतिया : बिहार के पश्चिमीचंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन के महिला बैरक में बुधवार की रात खाने में छिपकली गिर गयी. खाना खाने से दर्जनभर महिला सिपाही बीमार हो गयीं. आनन-फानन में उन्हें जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया. महिला सिपाहियों के बीमार होने की सूचना मिलते ही एएसपी महम्मद कासिम, एसडीपीओ […]
बेतिया : बिहार के पश्चिमीचंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन के महिला बैरक में बुधवार की रात खाने में छिपकली गिर गयी. खाना खाने से दर्जनभर महिला सिपाही बीमार हो गयीं. आनन-फानन में उन्हें जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया. महिला सिपाहियों के बीमार होने की सूचना मिलते ही एएसपी महम्मद कासिम, एसडीपीओ संजय कुमार झा व नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार एमजेके अस्पताल पहुंचे. बीमार सिपाहियों का प्राथमिक इलाज कराया. इलाज से बेहतर महसूस करने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला सिपाहियों को रिलीज कर दिया. उसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला सिपाहियों को पुलिस लाइन पहुंचाया.
पनीर की सब्जी मेंमिली छिपकली
बताया जाता है कि पुलिस लाइन में रह रही महिला सिपाहियों के लिए खाना बना था. खाने में पनीर की सब्जी बनायी गयी थी. पनीर की सब्जी में ही छिपकली गिरी मिली. छिपकली गिरी सब्जी खाने से सिपाही पूनम कुमारी, विनिता कुमारी, निक्की कुमारी, वंदना कुमारी, विनिता कुमारी, रीना कुमारी, सोनम कुमारी, माला कुमारी, माधुरी कुमारी, मंगलावती कुमारी,गीता कुमारी, संजना कुमारी व रसोइया सुरेश कुमार बीमार हो गये. खाना खाने के बाद उनको उलटी व चक्कर आने लगा. हालत बिगड़ता देख उन्हें एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




