बाइक चोरी करते पकड़ाया

Published at :30 Mar 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोरी करते पकड़ाया

राजड्योढ़ी परिसर में लगी एक बाइक को चुरा रहे थे दोनों लिफ्टर बेतिया : शहर के राजड्योढ़ी परिसर से नशे की हालत में बाइक की चोरी करते हुए दो लिफ्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार लिफ्टर मुफस्सिल थाना के आइटीआइ के अखिलेश कुमार शर्मा व पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया के राज श्रीवास्तव […]

विज्ञापन

राजड्योढ़ी परिसर में लगी एक बाइक को चुरा रहे थे दोनों लिफ्टर

बेतिया : शहर के राजड्योढ़ी परिसर से नशे की हालत में बाइक की चोरी करते हुए दो लिफ्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार लिफ्टर मुफस्सिल थाना के आइटीआइ के अखिलेश कुमार शर्मा व पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया के राज श्रीवास्तव बताया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि दोनों लिफ्टर नशे की हालत में राजड्योढ़ी परिसर से बाइक की चोरी कर रहे थे. दोनों लिफ्टरों को लोगों ने रंगे-हाथ पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद दोनों अखिलेश व राज का जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया.
मेडिकल जांच के दौरान दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. दोनों लिफ्टरों पर बाइक चोरी करने व नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन