दस दिन बाद भी अगवा छात्र का सुराग नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक पुत्र के साथ पढ़नेवाले सहपाठियों ने मांगी है फिरौती बेतिया : महना गनी से अपहृत शिक्षक पुत्र सुजीत कुमार का दस दिन बीत जाने के बाद सुराग नहीं मिला है. मुफस्सिल पुलिस ने इस मामले में सुजीत के सहपाठी पूर्वी चंपारण जिले के सिरनी मलाही निवासी कसूर कुमार व बेलवा निवासी अनुप कुमार को […]
विज्ञापन
शिक्षक पुत्र के साथ पढ़नेवाले सहपाठियों ने मांगी है फिरौती
बेतिया : महना गनी से अपहृत शिक्षक पुत्र सुजीत कुमार का दस दिन बीत जाने के बाद सुराग नहीं मिला है. मुफस्सिल पुलिस ने इस मामले में सुजीत के सहपाठी पूर्वी चंपारण जिले के सिरनी मलाही निवासी कसूर कुमार व बेलवा निवासी अनुप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके सहपाठी उसे छोड़ने के लिए 10 लाख की मांग कर रहे हैंै.
दोनों की गिरफ्तारी के बावजूद अपहृत शिक्षक पुत्र का सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिला है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अपहृत सुजीत का सहपाठी सिरनी मलाही निवासी जो बानुछापर में रह कर पढ़ाई करता है, उसने लगातार आठ बार सुजीत के परिजनों से फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी है. उसका सहयोग बेलवा निवासी उर्दू अमना स्कूल के एक छात्र ने किया है. मोबाइल फोन लोकेशन पर दोनों की गिरफ्तारी की गयी है. दोनों ने फिरौती मांगने की बात स्वीकार की है. बताया कि सुजीत के घर से भागने के कारण उनलोगों ने फिरौती वसूल करने के लिए योजना बनायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










