नशे की हालत में हंगामा करते एक गिरफ्तार

बेतिया : इलमराम चौक के समीप नशे की हालत में हंगामा करते हुए पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार नशेड़ी घसियारपट्टी निवासी चंदन पटेल बताया गया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि इलमराम चौक से होकर गश्ती दल गुजर रहा था ़ चंदन नशे में धुत हो हंगामा कर रहा […]
बेतिया : इलमराम चौक के समीप नशे की हालत में हंगामा करते हुए पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार नशेड़ी घसियारपट्टी निवासी चंदन पटेल बताया गया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि इलमराम चौक से होकर गश्ती दल गुजर रहा था ़ चंदन नशे में धुत हो हंगामा कर रहा था. दारोगा मोहम्मद जफरूद्दीन ने उसे हिरासत में ले लिया. चंदन का जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी़ जांच में चंदन के शराब पीने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत चंदन पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




