पति पर शराब पीकर मारपीट करने लगाया आरोप

बेतिया : पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस बाबत नंदनी देवी ने अपने पति राजेश प्रसाद के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नंदनी ने बताया है कि पति के व्यवहार से तंग आकर वह अपने मायके शहीद चौक चली आयी. इसी बीच […]
बेतिया : पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस बाबत नंदनी देवी ने अपने पति राजेश प्रसाद के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नंदनी ने बताया है कि पति के व्यवहार से तंग आकर वह अपने मायके शहीद चौक चली आयी. इसी बीच उसका पति राजेश शराब के नशे में घर आया. उस समय घर में पीड़िता व उसकी मां ही थी. आरोपित पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा. नंदनी ने शोर मचाया,तब मोहल्ले के लोग आये. जिससे पीड़िता की जान बची. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




