योगापट्टी में आग से आधा दर्जन घर जले आधा दर्जन मवेशी जले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दो लाख की संपत्ति स्वाहा योगापट्टी : नवलपुर चिकटोली गांव में मंगलवार की देर अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जल गये. वहीं इस अगलगी की घटना में आधा दर्जन मवेशियों के साथ करीब दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. बताया जाता है कि देर रात सुनरपति देवी के घर से […]
विज्ञापन
दो लाख की संपत्ति स्वाहा
योगापट्टी : नवलपुर चिकटोली गांव में मंगलवार की देर अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जल गये. वहीं इस अगलगी की घटना में आधा दर्जन मवेशियों के साथ करीब दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
बताया जाता है कि देर रात सुनरपति देवी के घर से अचानक आग लग गयी. ग्रामीण कुछ समझ पाते व आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक आग चारों तरफ फैल गया. इस दौरान सुखलाल साह,बाबूलाल साह, सरस्वती देवी, प्रमोद चौधरी, मुखी चौधरी का घर जल गया. आग की लपटे इतनी तेज थी, कि घर से कोई सामान बाहर नहीं निकाला जा सका. आग में 10 हजार नगद, आभूषण, बर्तन, गहना व आधा दर्जन बकरियां जल गयी.
अगलगी की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रविकांत चौरसिया, मुखिया मोतीलाल राम, सरपंच कृष्णावती देवी, जिला पार्षद पति राजन राज आदि पहुंचे. पीड़ित परिवारों को राहत मुहैया कराने दिलाने का आश्वासन दिया. उधर लौरिया विधायक विनय बिहारी ने योगापट्टी सीओ को पीड़ित परिजनों राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










