30 बड़े बकायेदारों की बत्ती की गुल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM

विज्ञापन

बिजली. 10.98 लाख बिल नहीं देने पर कार्रवाई बिजली बिल बकाया है, तो जल्द जमा कर दें, नहीं तो आपके घर की बत्ती गुल हो सकती है. टीवी, फ्रिज, पंखा, हीटर सब डिब्बा बन सकते हैं. इससे बचना है तो भुगतान जरूर कर दें. बेतिया : बिजली बिल के बकायेदारों पर विभाग ने चाबुक चलाना […]

विज्ञापन

बिजली. 10.98 लाख बिल नहीं देने पर कार्रवाई

बिजली बिल बकाया है, तो जल्द जमा कर दें, नहीं तो आपके घर की बत्ती गुल हो सकती है. टीवी, फ्रिज, पंखा, हीटर सब डिब्बा बन सकते हैं. इससे बचना है तो भुगतान जरूर कर दें.
बेतिया : बिजली बिल के बकायेदारों पर विभाग ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है. पहले चिन्हित बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.उनके मकान, दुकान आदि के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है. अभियान के पहले दिन विभाग की ओर से चिन्हित 30 बकायेदारों की बिजली काटी गयी. जिनपर विभाग के 10 लाख 98 हजार रुपये का बिल बकाया था. विभाग ने दावा किया है कि यह अभियान चलेगा. बिल जमा नहीं करने वाले सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद किया जायेगा.
विधिक कार्रवाई होगी : ंगलवार को चले अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं की बिजली काटी गयी है, उसमें शहर के उज्जैन टोला के राजू कुमार सिंह का 10 हजार 479 रुपये, मिंटू देवी का आठ हजार 565 रुपये, वीना देवी का 15 हजार 329 रुपये, साबिर आलम का 18 हजार 427 रुपये, कैलाश प्रसाद का 54 हजार 613 रुपये, चंद्रशेखर प्रसाद 24 हजार 57 रुपये, कविवर नेपाली पथ के लालबाबू गुप्ता 17 हजार 521 रुपया, गंज नंबर एक के अता हुसैन 33 हजार 848 रुपये, मोहम्मद राशिद आजिम का 24 हजार 540 रुपये , सैयद रजा इमाम का 90 हजार 903 रुपये, मोहम्मद अख्तर मियां का 78 हजार 75 रुपये, अंजूम आरा 14 हजार 432 रुपये, मंजूर आलम का 40 हजार 459 रुपया व लैला खातून का 26 हजार 417 रुपये बकाये के चलते बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया है.
इसके अलावे नया टोला के शंभू चौधरी का आठ हजार 378 रुपये, सुमंत चौधरी का 12 हजार 245 रुपये, भुलन मिस्री का 34 हजार 684 रुपये , इंदिरा चौक के मनोज चौधरी का 26 हजार 32 रुपये, हरिवाटिका के श्याम प्रसाद चौधरी का 60 हजार 264 रुपये, अनुज कुमार का एक लाख 36 हजार 338 रुपया, ललन हाजरा का 23 हजार 26 रुपया, अनुसूइया देवी का 7 हजार 195 रुपया, राकेश कुमार वर्मा का 13 हजार 83 रुपये व कमलेश्वर गिरी का 11 हजार 659 रुपये बिजली बिल बकाये के कारण विभाग की ओर से इनकी बिजली काट दी गयी है.
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गयी है कि बिल भुगतान नहीं करने पर अब विधिक कार्रवाई की जायेगी.
सख्ती
बिजली विभाग की ओर से शहर में चलाया गया कनेक्शन विच्छेद का अभियान
चिन्हित बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये , अब शुक्रवार को भी चलाया जायेगा अभियान
कृश्चियन क्वार्टर के छह उपभोक्ताओं की कटी बिजली
ग्राहक बकाया राशि
अंथोनी फ्रांसिस 65,083
राजकुमार गुप्ता 20,197
पन्ना लाल 29,825
जिन्नी हिलारियन 47,329
बेनडिक्ट जार्ज 60,309
राबिका विक्टर 84,883
बिजली के बकायेदारों को चिन्हित कर लिया गया है. बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर दी गयी है. कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जायेगा.
कुमार प्रशांत, विद्युत कार्यपालक अभियंता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन