गौनाहा विवाद मामले में बीडीओ नीलम फंसीं
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शौचालय भुगतान के मामले को लेकर भितिहरवा पंचायत की मुखिया रामपति देवी व बीडीओ नीलम कुमारी के बीच हुए झड़प के बाद उत्पन्न विवाद मामले में बीडीओ नीलम कुमारी फंस गयी है. नरकटियागंज एसडीएम ने अपने जांच रिपोर्ट में उत्पन्न समस्या के लिए बीडीओ को जिम्मेवार माना है. एसडीएम ने बीडीओ के खिलाफ […]
विज्ञापन
बेतिया : शौचालय भुगतान के मामले को लेकर भितिहरवा पंचायत की मुखिया रामपति देवी व बीडीओ नीलम कुमारी के बीच हुए झड़प के बाद उत्पन्न विवाद मामले में बीडीओ नीलम कुमारी फंस गयी है. नरकटियागंज एसडीएम ने अपने जांच रिपोर्ट में उत्पन्न समस्या के लिए बीडीओ को जिम्मेवार माना है. एसडीएम ने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा के साथ जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है. माना जा रहा है बीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उनका तबादला गैर प्रखंड में किया जा सकता है.
जिलाधिकारी को भेजे गये प्रतिवेदन में एसडीएम ने दर्शाया है कि गौनाहा प्रखंड के भितिहरवा पंचायत की मुखिया रामपति देवी के वार्ड 10,11, 12 तथा 13 के सर्मथक लाभार्थियों के शौचालय निर्माण का भुगतान के लिए प्रखंड कार्यालय गौनाहा में बीडीओ के समक्ष उपस्थित हुईं. भुगतान के संबंध में आपसी बातचीत को लेकर मुखिया तथा बीडीओ के बीच दो फरवरी को आपसी झड़प हुई. झड़प होने के बाद बीडीओ इमेल से मिस्कैरेज होने के संबंध में आवेदन देकर प्रखंड से गायब हो गयी.
कार्यालय गौनाहा का कार्य बाधित : बीडीओ को 30 जनवरी को शौचालय निर्माण पूर्ण हो जाने पर योग्य लाभार्थियों को भुगतान का आदेश भी दिया गया था. बावजूद इसके उनके द्वारा कोई अभिरुचि नहीं ली गयी और न ही उनके द्वारा लाभार्थियों को भुगतान हीं किया गया. इसके कारण लाभार्थी के बीच काफी असंतोष उत्पन्न हो गया. बीडीओ बिना अवकाश स्वीकृत कराये और बिना भुगतान किये मुख्यालय से अभी तक गायब है. जिसके कारण सभी मुखियागण आमरण अनशन पर बैठ गये है. इसके कारण प्रखंड कार्यालय गौनाहा का कार्य बाधित है. तथा विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. एसडीएम ने बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा डीएम से की है.
जांच रिपोर्ट
जांच रिपोर्ट में एसडीएम ने बीडीओ को समस्या के लिए माना जिम्मेवार, की कार्रवाई की अनुशंसा
डीएम को भेजी गयी जांच रिपोर्ट, बीडीओ के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




