जल्द िमलेगा हर घर को पानी

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द िमलेगा हर घर को पानी

उपलब्धि. खुले में शौच से मुक्त हुआ हलखोरवा गांव जगदीशपुर : लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत जमुनिया के हलखोरवा गांव में बुधवार को आमसभा आयोजित की गयी. इसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल से जल व शौचालय उपलब्ध कराकर खुले से शौच मुक्त की घोषणा की गयी. घोषणा करते हुए […]

विज्ञापन

उपलब्धि. खुले में शौच से मुक्त हुआ हलखोरवा गांव

जगदीशपुर : लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत जमुनिया के हलखोरवा गांव में बुधवार को आमसभा आयोजित की गयी.
इसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल से जल व शौचालय उपलब्ध कराकर खुले से शौच मुक्त की घोषणा की गयी. घोषणा करते हुए बीडीओ कृष्णा राम की अध्यक्षता में आमसभा के माध्यम से गांव के कुल 156 घरों को शौचालय मुहैया करा खुले से शौच मुक्त कि घोषणा की गई. आम सभा के द्वारा सभी को शौचालय का प्रयोग करने के साथ बच्चों के मल को भी शौचालय में ही डालने कि अपील अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने लोगो से की.
जिससे हम स्वच्छ समाज के साथ स्वच्छ वातावरण का माहौल उत्पन्न कर सकें. जिला स्वच्छता अभियान के समन्वयक अखिलेश्वर कुमार पाण्डेय ने बताया कि नौतन के पकडिया के बाद जमुनिया ही दूसरा पंचायत है जिसे ओडीएफ किया गया है. जल्द ही हर घर नल से जल कि सुविधा भी उपलब्ध कराई जाऐगी. निगरानी समिति का गठन भी आम सभा मे किया गया, जो बाहर शौच करने वालों के लिऐ निगरानी रखने के साथ उसे दण्ड देने का भी काम करेगी. इस मौके पर बीसीओ ज्योति कुमारी,मुखिया बसंत साह, सचिव सिद्धनाथ राय, सरपंच कैमुल्लाह अंसारी,वार्ड सदस्य सुबोध कुमार, बलीराम प्रसाद, लालजी प्रसाद, अशोक राम,आदि लोग उपस्थिति थे.
बगही बघम्बरपुर का वार्ड 10 हुआ ओडीएफ: श्रीनगर. बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में लोहिया स्वच्छ मिशन के तहत 162 घरों में शौचालय का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है. शौचालय निर्माण के बाद 162 परिवार खुले में शौच से मुक्त हो चुके है. बुधवार को बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि बगही बघम्बरपुर का वार्ड 10 पुरी तरह से खुले में शौच से मुक्त वार्ड बन गया है. अब इस वार्ड का एक भी घर बिना शौचालय का नही है.
मौके पर जिला समन्वयक अखिलेश्वर पांडेय, प्रखंडसमन्वयक प्रतीष कुमार मुखिया इस्लाम मियां पंसस मीना देवी सहित अन्य भी मौजूद थे.
बेतिया / योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड के दोनवार पंचायत के मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है. वार्ड सदस्यों ने मुखिया व उनके पति के खिलाफ कई गंभीर रूप लगाया है. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन सौंप कर मुखिया व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया है. बीडीओ को दिये आवेदन में वार्ड सदस्य गोपीचंद शर्मा, हरि कुमार रजज, सुखनी देवी, उमाकांत कुशवाहा,कमलेश प्रसाद, मनोरमा देवी आदि का आरोप है कि पंचायत की सभी कार्य मुखिया की पति ही निपटाते हैं. सरकारी योजना व आमसभा में मनमानी बरती जाती है. इसका ग्रामीण से लेकर उनके द्वारा किया जाता है. लेकिन इसका मुखिया पर कोई असर नहीं पड़ता है. इतना हीं दरबाजे में हर कार्य होने के कारण कोई चाह कर भी विरोध नहीं करता है. बीडीओ रामानुज कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया गया. साथ ही कहा गया कि अगर जांच में आरोप सत्य पाये जाते हैं,तो कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन