बगहा उपकारा में बंद महिला ने की आत्महत्या

बगहा : बगहा उपकारा में बंद महिला कैदी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. कैदी पम्मी देवी नौ फरवरी को अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गयी थी. प्रभारी जेल अधीक्षक सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता जय चंद यादव ने बताया कि पम्मी बुधवार की दोपहर शौचालय की ओर गयी. वहां सुनसान जगह देख […]
बगहा : बगहा उपकारा में बंद महिला कैदी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. कैदी पम्मी देवी नौ फरवरी को अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गयी थी. प्रभारी जेल अधीक्षक सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता जय चंद यादव ने बताया कि पम्मी बुधवार की दोपहर शौचालय की ओर गयी. वहां सुनसान जगह देख कर उसने गले में फंदा लगा लिया. दूसरे कैदी जब शौचालय की ओर गये, तो उसे शौचालय की बगल की दीवार की खिड़की से लटके होने की सूचना जेल प्रशासन को दी. जेल में कैदी की मौत की सूचना पर बगहा एसपी शंकर झा एवं एसडीएम धर्मेंद्र कुमार तत्काल बगहा उपकारा पहुंचे.अधिकारियों को देख कर जेल में बंद कैदियों ने हंगामा करना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




