परसौना विवाद में शिक्षक समेत दो लोग गिरफ्तार

साठी : थाना क्षेत्र के रामपरसौना गांव में विसर्जन को लेकर हुए दो गुटों के विवाद मामले में पुलिस ने शिक्षक साधू बैठा समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साधू बैठा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपरसौना में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है. पुलिस ने उन्हें विवाद मामले में आरोपी बनाया है. […]
साठी : थाना क्षेत्र के रामपरसौना गांव में विसर्जन को लेकर हुए दो गुटों के विवाद मामले में पुलिस ने शिक्षक साधू बैठा समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साधू बैठा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपरसौना में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है. पुलिस ने उन्हें विवाद मामले में आरोपी बनाया है.
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि बीते दिनों रामपरसौना गांव में हुई हिंसक झड़प में 152 को नामजद और 100 अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें शिक्षक साधू बैठा व रामपरसौना गांव के मो़ खुशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह दोनों विवाद में नामजद अभियुक्त बनाये गये थे. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा मंजर आलम, जमादार भूवन सिंह, उमाशंकर राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




