विवाहिता का अपहरण छह लोग नामजद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
योगापट्टी : एक विवाहिता के अपहरण की सूचना है. इसमें दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद किया गया है. थाना क्षेत्र के डूमरी निवासी अपहृता के पिता ने इस मामले में थाने को आवेदन सौंपा है. इसमें गांव के ही लडडू साह, शोभा देवी, नंदू साह, रामेश्वर साह, चंदन साह आदि को […]
विज्ञापन
योगापट्टी : एक विवाहिता के अपहरण की सूचना है. इसमें दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद किया गया है. थाना क्षेत्र के डूमरी निवासी अपहृता के पिता ने इस मामले में थाने को आवेदन सौंपा है. इसमें गांव के ही लडडू साह, शोभा देवी, नंदू साह, रामेश्वर साह, चंदन साह आदि को नामजद किया गया है.
बताया गया है कि 24 जनवरी को उनकी पुत्री शौच के लिए निकली थी. घात लगाये बैठे आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया. उनकी बेटी की शादी पूजहा श्रीनगर थाना के मंगलपुर रखई में हुई थी. काफी खोजबीन पर भी वह नहीं मिली. उसे एक साल का बच्चा भी है. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










