दूरसंचार विभाग ने कॉल सेंटर का कनेक्शन काटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
13 दिनों से नहीं हो पा रही कंप्लेन बेतिया : एक तरफ जहां बिजली विभाग अपने बकायेदारों से बिल वसूलने के लिए सख्ती करने की तैयारी कर चुकी है, वहीं दूसरी ओर खुद का बकाया चुकाने में वह फिसड्डी साबित हो रही है. मामला बिजली विभाग के कॉल सेंटर का है. जहां का फोन कनेक्शन […]
विज्ञापन
13 दिनों से नहीं हो पा रही कंप्लेन
बेतिया : एक तरफ जहां बिजली विभाग अपने बकायेदारों से बिल वसूलने के लिए सख्ती करने की तैयारी कर चुकी है, वहीं दूसरी ओर खुद का बकाया चुकाने में वह फिसड्डी साबित हो रही है. मामला बिजली विभाग के कॉल सेंटर का है. जहां का फोन कनेक्शन दूरसंचार विभाग ने बकाये के चलते काट दिया है. लिहाजा कॉल सेंटर पूरी तरह से ठप पड़ा है, वह भी एक, दो दिन से नहीं बल्कि 13 दिनों से कॉल सेंटर ठप है. नतीजा शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. बिजली में खराबी या फिर अन्य शिकायत दर्ज नहीं हो रहे हैं. शहरी विद्युत उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विद्युत विभाग की ओर से कॉल सेंटर की स्थापना की गयी है.
जहां 24 घंटे ग्राहक बिजली के संदर्भ में अपनी शिकायतें दर्ज कराते रहे हैं और इन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई भी होती रही है. लेकिन, इन दिनों यह कॉल सेंटर ठप हो गया है. वजह बिजली विभाग की ओर से कॉल सेंटर में लगे फोन का बकाया भुगतान नहीं करना बताया जा रहा है. बकाये के चलते दूरसंचार विभाग ने कॉल सेंटर के 06254-242460 नंबर का कनेक्शन काट दिया है. इससे शहरवासियों की दुश्वारियां बढ़ गयी है.
लोकल फाॅल्ट, जंफर उड़ने, तार टूटने, ट्रांसफारमर में खराबी आदि की शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही है. इस संदर्भ में विद्युत सहायक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि चार दिन पहले उन्हें इसकी जानकारी मिली है. बकाया जमा करवाकर जल्द ही कॉल सेंटर शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










