मोबाइल से लड़की की आवाज में बुला कर छेड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

सिकटा : लड़की की आवाज बनाकर एक विवाहिता को अकेले में तीन मनचलों ने बुलाया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. मामले में अनजान पीड़िता ने शोर मचाया तो तीनों मनचलों ने लड़की का मंगलसूत्र छीन कर उसे जान से मार डालने की बात कह भाग निकले. िचल्लाने पर दी धमकी मामला थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
सिकटा : लड़की की आवाज बनाकर एक विवाहिता को अकेले में तीन मनचलों ने बुलाया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. मामले में अनजान पीड़िता ने शोर मचाया तो तीनों मनचलों ने लड़की का मंगलसूत्र छीन कर उसे जान से मार डालने की बात कह भाग निकले.
िचल्लाने पर दी धमकी
मामला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है. पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके मोबाइल पर फोनकर उसे तीन बजे सुबह लड़की की आवाज में बुलाया.
उसने आरोप लगाया कि जब वह अकेले गयी तो गांव के ही गांव के ही अभिषेक कमार, साहेब कुमार तथा विट्टू कुमार उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिये और उसके चिल्लाने पर सभी धमकी देकर भाग निकले. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




