नहीं आ रहे वक्त पर पदाधिकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधियों के निरीक्षण में हुआ खुलासा अस्पताल में नहीं िमले पदाधिकारी योगापट्टी : प्रखंड प्रमुख रविकांत चौरसिया ने सोमवार को पंचायत समिति सदस्य व उपप्रमुख पति रामाशंकर प्रसाद के साथ प्रखंड के मनरेगा कार्यालय एवं पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा कार्यालय से मनरेगा के पीओ दिन के […]
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधियों के निरीक्षण में हुआ खुलासा
अस्पताल में नहीं िमले पदाधिकारी
योगापट्टी : प्रखंड प्रमुख रविकांत चौरसिया ने सोमवार को पंचायत समिति सदस्य व उपप्रमुख पति रामाशंकर प्रसाद के साथ प्रखंड के मनरेगा कार्यालय एवं पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा कार्यालय से मनरेगा के पीओ दिन के दो बजे तक कार्यालय नहीं आये थे. वहीं मनरेगा के एकाउंटेंट कुंदन कुमार भी गायब रहे. जबकि प्रखंड के पशु अस्पताल में ताला लटका मिला.
इस दौरान प्रखंड प्रमुख रविकांत चौरसिया ने बताया कि प्रखंड में कोई भी पदाधिकारी समय से नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक दिन कार्यालयों का निरीक्षण होगा और कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों को लिखा जायेगा. उन्होंने बताया कि कार्यालयों में पदाधिकारियों तथा अस्पताल में डाक्टरों के नहीं रहने से आम लोगों की परेशानियां हो रही हैं. जबकि इस ओर उच्च पदाधिकारियों का ध्यान नहीं है.
इस मौके पर सतन राम, टुन्ना आलम, सलार मियां, सलिम मियां, मुन्ना प्रसाद, मुन्ना चौधरी आदि कई लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










