राशन कटौती को ले सड़क पर उतरे लोग सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया-मैनाटांड मुख्य सड़क करीब एक घंटा जाम, छोटे-बड़े वाहनों का लगी रही कतार सड़क जाम की सूचना पर पहुंची मनुआपुल पुलिस, समझा-बुझाकर सड़क जाम कराया खत्म बेतिया : चनपटिया प्रखंड के इंदिरानगर खैरटिया में डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया. डीलर के मानमानी व राशन कटौती को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा […]
विज्ञापन
बेतिया-मैनाटांड मुख्य सड़क करीब एक घंटा जाम, छोटे-बड़े वाहनों का लगी रही कतार
सड़क जाम की सूचना पर पहुंची मनुआपुल पुलिस, समझा-बुझाकर सड़क जाम कराया खत्म
बेतिया : चनपटिया प्रखंड के इंदिरानगर खैरटिया में डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया. डीलर के मानमानी व राशन कटौती को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया.
गुस्साये ग्रामीणों ने बेतिया-मैनाटांड मुख्य सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों तरफ छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम की सूचना मिलते हीं मनुआपुल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बूझाकर शांत करायी व सड़क जाम खत्म करायी. सड़क पर उतरे ग्रामीणों का आरोप था कि बेतिया डीह पंचायत के वार्ड संख्या-14 का डीलर रामअयोध्या राय एक तो समय पर राशन नहीं देता है. अगर राशन देता है,तो कटौती करता है. जब इसका विरोध उपभोक्ता करते हैं,तो डीलर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाता है.
साथ हीं कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. जहां जाना है शिकायत करो. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि अगर डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई,तो बाध्य होकर वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. घटना स्थल पर पहुंचे दारोगा केके सिंह ने डीलर के खिलाफ कार्रवई के लिए पदाधिकारियों को जानकारी देने की बात कही.
तब जाकर गुस्साये ग्रामीण माने व सड़क जाम खत्म हो सका. उधर डीलर रामअयोध्या राय ने आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि गवंई राजनीति के तहत उसे फंसाया जा रहा है. उनके ओर से कभी भी उपभोक्ताओं के राशन की कटौती नहीं की जाती है.
दियारा के गांवों का विकास होगा, बनेगी सड़क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










