आग से झुलस कर वृद्ध दंपती की मौत

Published at :23 Jan 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलस कर वृद्ध दंपती की मौत

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत में शनिवार की रात आग में झुलस कर एक वृद्ध दंपती की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान द्वारिका प्रसाद व उनकी पत्नी नैनी देवी के रूप में हुई है. घटना का कारण ठंड से बचने के लिए घर में जलाये गये अलाव से हुई अगलगी बतायी जा […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत में शनिवार की रात आग में झुलस कर एक वृद्ध दंपती की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान द्वारिका प्रसाद व उनकी पत्नी नैनी देवी के रूप में हुई है. घटना का कारण ठंड से बचने के लिए घर में जलाये गये अलाव से हुई अगलगी बतायी जा रही है.

घटना की सूचना मिलते हीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक दंपत्ति का शव कब्जे में लेकर एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि द्वारिका महतो की उम्र करीब 60 वर्ष व उनकी पत्नी नैनी देवी का उम्र 55 वर्ष है. घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक बरवत निवासी वृद्ध दंपती द्वारिका महतो एवं नैनी देवी अपने फुस के घर में सोये हुए थे.
ठंड से बचने के लिए घर में अलाव जला दिये थे. इसी बीच पड़ोसियों ने देर रात में उसके घर से आग की लपट निकलते हुए देखा. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को भी सूचना दिया. सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दंपत्ति की झुलस कर मौत हो गयी थी. दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया. वृद्ध द्वारिका महतो का पुत्र दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए गया है. उसे भी सूचना दे दी गयी है़ इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों के आश्रित को चार-चार लाख रुपया मुआवजा राशि दी जायेगी. तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि मुहैया करायी जा रही है.
ठंड से बचने के लिए घर में जलाया गया था अलाव, अलाव से लगी आग
घटना की सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष, जब तक आग पर काबू पाया जाता झुलसने से वृद्ध दंपती की हो चुकी थी मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन