आजाद मंच ने किया पूर्वाभ्यास

बेतिया : राष्ट्रीय आजाद मंच की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शहर के स्थानीय शहीद पार्क बेतिया में आयोजित की गयी. बैठक के बाद कार्यकर्ताओ ने मानव शृंखला निर्माण की अभ्यास किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान के संकल्प को पूरा करने […]
बेतिया : राष्ट्रीय आजाद मंच की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शहर के स्थानीय शहीद पार्क बेतिया में आयोजित की गयी. बैठक के बाद कार्यकर्ताओ ने मानव शृंखला निर्माण की अभ्यास किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान के संकल्प को पूरा करने और आम लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अगामी 21 जनवरी को मानव शृंखला का निर्माण जिले में किया जा रहा है.
इसमें राष्ट्रिय आजाद मंच के सभी नगर इकाई के कार्यकर्ता भाग लेंगे. जिसकी तयारी युद्घ स्तर पर चल रही है. बैठक को नगर अध्यक्ष शैलेश दूबे,नगर उपाध्यक्ष दीपक आर्य, कार्यक्रम मंत्री अभिषेक गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया.।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी अनुतोष राय ने किया . मौके पर लौरिया प्रखंड अध्यक्ष गोलू मिश्र,चनपटिया सचिव भास्कर झा, संयोजक दुर्गेश झा,नरकटियागंज प्रभारी श्लोक शुक्ला, सौरव राज,सुमित मिश्र,विकाश पटेल,अतुल मिश्र,मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




