सिलिंडर पर स्टीकर लगा शामिल होने का अाह्वान

बेतिया : मानवशृंखला में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार से शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिण्डर पर स्टीकर चिपकाना आंरभ किया गया. शहर के राधिका ज्योति गैसएजेंसी पर पहुंचे जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, राज्य साधन सेवी मेरी आडलीन ने एजेंसीसंचालक नंदकिशोर चौधरी की उपस्थिति […]
बेतिया : मानवशृंखला में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार से शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिण्डर पर स्टीकर चिपकाना आंरभ किया गया. शहर के राधिका ज्योति गैसएजेंसी पर पहुंचे जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, राज्य साधन सेवी मेरी आडलीन ने एजेंसीसंचालक नंदकिशोर चौधरी की उपस्थिति में उपभोक्ताओं को आपूर्ति किये जानेवाले गैस सिलिण्डरों पर मानव शृंखला में आमंत्रण का स्टीकर चिपकाया.
राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के निर्वतमान सदस्य नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि शहर में विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 3000 सिलिण्डरों की आपूर्ति विभिन्न आवासीय घरों में होती है. ऐसे में यह अभियान काफी मद्दगार साबित होगा. मौके पर विकास कुमार चौधरी, शत्रुघ्न गुप्ता, शीतांशु नंद चंद्र, सौरभ कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद श्रीवास्तव, हरिहर बैठा, हरिजेश्वर श्रीवास्तव, संजय कुमार रंजन किशोर प्रसाद आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




