सिर्फ वोट बैंक बन कर रह गया यादव समाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लौरिया : मठिया पंचायत के मठिया गांव स्थित डाॅ देवीलाल यादव के आवास पर जिले के यादव महासभा की बैठक रामलखन यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान यादव समाज की एकता व संगठन विस्तार की चर्चा की गयी. वहीं यादव जागरण मंच की बैठक आयोजित कर पूर्व डीएसीपी बबन यादव को जिला अध्यक्ष पद […]
विज्ञापन
लौरिया : मठिया पंचायत के मठिया गांव स्थित डाॅ देवीलाल यादव के आवास पर जिले के यादव महासभा की बैठक रामलखन यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान यादव समाज की एकता व संगठन विस्तार की चर्चा की गयी. वहीं यादव जागरण मंच की बैठक आयोजित कर पूर्व डीएसीपी बबन यादव को जिला अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया.
जिला अध्यक्ष बबन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में यादव जाति का उपयोग केवल वोट बैंक के लिए होता है. कोई भी दल इस समाज को अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा. इसलिए यादव समाज को चट्टानी एकता का परिचय देना होगा. तभी समाज आगे बढ़ेगा. श्री यादव ने कहा कि यादव महासभा का गठन नितांत जरूरी है. आज भी यह समाज शिक्षित नहीं है. इसलिए शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व मानसिक रूप से विकसित होने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है.
यादव महासभा की अगली बैठक में अनुमंडल और प्रखंड स्तर की कार्यकारिणी का गठन होगा व विस्तार िकया जायेगा. यादव महासभा की बैठक का संचालन देवीलाल यादव ने किया.
मौके पर मैनेजर यादव, दिलीप यादव, बिहारी यादव, सुनील यादव, प्रभु यादव, मजिस्टर यादव, ललन प्रसाद यादव, आदित्य कुमार बदरी यादव, भोला यादव, मुकेश यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सदस्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










