विजिलेंस की ओर से करायी गयी जांच में हुआ खुलासा

Published at :04 Jan 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
विजिलेंस की ओर से करायी गयी जांच में हुआ खुलासा

गलत ढंग से बनवाया था अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र सीतामढ़ी के बेला परिहार के रहनेवाले हैं दोनों बेतिया : फर्जी कागजात प्रस्तुत कर दो व्यक्तियों द्वारा शिक्षक की नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा निगरानी की ओर से करायी गयी जांच में हुआ है. दोनों शिक्षक सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं, […]

विज्ञापन

गलत ढंग से बनवाया था अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र

सीतामढ़ी के बेला परिहार के रहनेवाले हैं दोनों
बेतिया : फर्जी कागजात प्रस्तुत कर दो व्यक्तियों द्वारा शिक्षक की नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा निगरानी की ओर से करायी गयी जांच में हुआ है. दोनों शिक्षक सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं, जो बगहा के प्राथमिक विद्यालय तेलही बरही में तैनात थे. बीते साल ही इन दोनों शिक्षकों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. शिक्षा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है. अब इसे विजिलेंस को भेजा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बेला परिहार थाना के नौरंगा के रहने वाले गोदाई चौधरी के पुत्र शशिभूषण रवि व रामफल चौधरी के पुत्र शिवशंकर प्रसाद शिक्षक पद पर तैनात थे.
इन दोनों की तैनाती पश्चिम चंपारण जिले के प्रखंड बगहा एक स्थित प्राथमिक विद्यालय तेलही बरही में थी. बीते साल निगरारी की ओर से शिक्षकों की शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच शुरू की गयी. इसी बीच इन दोनों लोगों ने स्वैच्छिक रुप से अपनी सेवानिवृत्ति ले ली. इधर, मामले की जांच कर रही निगरानी ने डीएम से इन दोनों शिक्षकों के जाति प्रमाण पत्र की जांच कराने का अनुरोध किया था. डीएम के निर्देश पर कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नासिर हुसैन ने शशिभूषण रवि और शिवशंकर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र की जांच की, जो फरजी पाया गया. नियुक्ति के समय इन दोनों लोगों की ओर से पासी जाति का प्रमाण पत्र लगाया गया था, जबकि वे तेली जाति से आते हैं. कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन