हथियार के बल पर आधा दर्जन घराें को जला डाला उत्पात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

नौतन थाना के श्यामपुर कोतरहा में हथियार के बल दिया गया घटना को अंजाम पीड़ित ने नौतन थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : नौतन थाना के श्यामपुर कोतरहां में हथियार के बल पर दबंगों ने फूलिया देवी के घर में आग लगा दी. जिससे आधा दर्जन घर जल गया. इस […]
विज्ञापन
नौतन थाना के श्यामपुर कोतरहा में हथियार के बल दिया गया घटना को अंजाम
पीड़ित ने नौतन थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : नौतन थाना के श्यामपुर कोतरहां में हथियार के बल पर दबंगों ने फूलिया देवी के घर में आग लगा दी. जिससे आधा दर्जन घर जल गया.
इस बावत गोपाल यादव की पत्नी फूलिया देवी ने नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में श्यामपुर कोतराहां के पारस सिंह, वृंदा कुअंर, सुमित्रा देवी, करीब सिंह सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में फूलिया ने बताया है कि सभी आरोपी हरवे-हथियार व लाठी-डंडे से लैस होकर रात में आये.
उसके घर में आग लगा दिया. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते. अगलगी में फूलिया देवी, विश्वानाथ यादव, सुरेश यादव, ध्रुव यादव, नंदू यादव, बाढ़ू यादव, जटा यादव का घर जल गया. किसी तरह ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा िक पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है़ दोषी जो भी होंगे, उन्हें िकसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




