सुबह शीश नवाया, दोपहर पिकनिक व शाम रेस्त्रां में रही रौनक

बेतिया: नववर्ष के पहले दिन विभिन्न समुदाय के लोगों ने भगवान को याद करना नहीं भूले. सुबह उठते हीं दोस्तों या परिवार को साथ मंदिर, मजिस्द व गुरूद्वारा व चर्च जाना नहीं भूले. लोगों का पिछले साल बीते बेहतर समय के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. नये साल में बेहतरी, तरक्की व अच्छे स्वास्थ्य के […]
बेतिया: नववर्ष के पहले दिन विभिन्न समुदाय के लोगों ने भगवान को याद करना नहीं भूले. सुबह उठते हीं दोस्तों या परिवार को साथ मंदिर, मजिस्द व गुरूद्वारा व चर्च जाना नहीं भूले. लोगों का पिछले साल बीते बेहतर समय के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. नये साल में बेहतरी, तरक्की व अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से दुआं मांगी.कुछ लोग मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया व गरीबों के बीच प्रसाद वितरण की. वहीं कुछ लोग चर्च में गॉड समक्ष मोमबत्तियां जलाना नहीं भूले.
शहर के दुर्गाबाग, कालीबाग व अन्य मंदिरों में ही सुबह से ही लोग जुटने लगे. पूजन-अर्चन कर लोगों ने पूरे साल सुखमय जीवन की कामना की. चर्च रोड स्थित महागिरजाघर में पूरी रात पुराने साल का पूतला फूंक प्रभु को याद कर नये साल का स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




